फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में दावा, कराची में दिखे भारतीय लड़ाकू विमान, शहर हुआ ब्लैकआउट

Wed, 10 Jun 2020 04:00 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

  • पाकिस्तान के कराची में भारतीय वायुसेना के विमान दिखने का दावा
  • पाकिस्तान में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दावों के साथ किया पोस्ट
विज्ञापन
F16 फाइटर जेट (फाइल फोटो) - फोटो : fas dot org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में मंगलवार की रात सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि भारतीय वायुसेना के जेट फाइटर्स पाकिस्तान के कराची के आस-पास उड़ान भर रहे हैं। आलम यह था कि दहशत में आकर कुछ लोगों ने शहर में ब्लैकआउट होने की खबर फैला दी। ये अफवाहें आज सुबह तक चलीं। 

विज्ञापन



क्या थी सच्चाई
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही इन खबरों पर पाकिस्तान के एनबीसी के पूर्व रिपोर्टर वाज खान ने ट्विटर पर लिखा कि ‘प्रिय, भारत और पाकिस्तान। अफवाहें हैं कि भारतीय वायुसेना ने पीओके और सिंध-राजस्थान सेक्टर में घुसपैठ की है। दोनों देशों को मामले की जानकारी देना चाहिए। मेरी गुजारिश है कि शांत रहें और इस हफ्ते का मजा लें।’
 

हालांकि सोशल मीडिया पर यह भी वायरल होने लगा कि पाकिस्तान का एफ16 को भारतीय वायुसेना ने मार गिराया है। यूजर ने यहां तक लिख दिया कि पाकिस्तान और चीन दोनों गायब हुए एफ16 की अरब सागर में तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें