फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में 11 सांस्कृतिक स्थल सुधारने में मदद देगा भारत

Fri, 13 Dec 2019 05:13 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
काठमांडो घाटी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

नेपाल में वर्ष 2015 में आए विनाशकारी भूकंप में तबाह हुए सांस्कृतिक विरासत के 11 स्थलों को सुधारने में भारत मदद करेगा। इसे लेकर नेपाल में भारतीय दूतावास व कला एवं सांस्कृतिक विरासत के भारतीय राष्ट्रीय ट्रस्ट (इंटक) ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह स्थल काठमांडो घाटी, ललितपुर, भक्तापुर और सोलुखुंभू के क्षेत्रों में मौजूद हैं।

विज्ञापन


भारत सरकार की ओर से मिशन दूतावास के उप प्रमुख अजय कुमार और इंटक सदस्य सीटी मिश्रा इस समझौते के हस्ताक्षरकर्ता बने। नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी व नेपाल के राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।
 
इंटक इन स्थलों को सुधारने के लिए डिजाइन बनाएग और प्रोजेक्ट के लिए सलाहकार का काम करेगा। नेपाल सरकार के नियमों के अनुसार यहां के संस्कृति, पर्यटन व नागरिक उड्डयन विभाग के निर्माण कार्य होंगे। नेपाल में 2015 में आए भूकंप में नौ हजार लोगों की मौत हो गई थी और 22 हजार घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें