फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिका रिश्तों की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध: भारतीय राजदूत

Fri, 05 Feb 2021 01:05 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
तरणजीत सिंह संधू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत और अमेरिका अपने रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करते हुए इसे अगले स्तर पर ले जाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हाल में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच वार्ता बहुत सार्थक रही है।

विज्ञापन


संधू ने एक साक्षात्कार में बताया कि दोनों पक्ष कारोबार और अर्थव्यवस्था, रक्षा, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, विज्ञान और तकनीक, सूचना और प्रौद्योगिकी, नवाचार, लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय रिश्तों को आगे और मजबूत करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के शुरुआती 10 दिनों में प्रशासन के शीर्ष नेताओं ने अपने भारतीय समकक्षों के साथ बात की। पीएम नरेंद्र मोदी भी दुनिया के उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने नवंबर में चुनाव में जीत के तुरंत बाद बाइडन से बात की थी।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक भागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता जताई और कोविड-19 महामारी, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें