केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अमेरिका के उर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई जिसके बाद इस टास्क फोर्स की घोषणा की गई। यह टास्क फोर्स एनर्जी सेक्टर में भारत-अमेरिका की साझेदारी को और मजबूत करेगी।
भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन और रेन्यूवेबल एनर्जी का बड़े पैमाने पर एकीकरण का समर्थन करने के लिए न्यू एनर्जी टास्क फोर्स शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अमेरिका के उर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई जिसके बाद इस टास्क फोर्स की घोषणा की गई। यह टास्क फोर्स एनर्जी सेक्टर में भारत-अमेरिका की साझेदारी को और मजबूत करेगी।
इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने और स्वच्छ, सुरक्षित और एनर्जी ट्रांजिशन में तेजी लाने के लिए बायलेट्रल क्लीन एनर्जी इंगेजमेंट पर जोर दिया। पुरी और ग्रानहोम ने इंवेस्टमेंट फैसिलिटी, इन्फोर्म पॉलिसी और टेक्नोलॉजी डिप्लॉयमेंट के क्षेत्र में निजी भागीदारी पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
भारत ऊर्जा संकट से जिम्मेदारी व परिपक्वता के साथ निपटा : पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऊर्जा क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग में काफी संभावनाएं जताई हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने मौजूदा ऊर्जा संकट को कुशलता से संभाला है और ऊर्जा की कमी से देश के किसी भी हिस्से को प्रभावित नहीं होने दिया है।
मंत्री पुरी ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह में कहा कि हम एक जिम्मेदार और परिपक्व तरीके से चुनौतियों से पार पाने में सक्षम हैं। पुरी ने ऊर्जा संकट के लिए यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया।
उन्होंने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुझे नहीं लगता कि हमने भीषण बाढ़ झेल रहे पूर्वोत्तर के हिस्सों समेत हमारी आबादी के किसी भी हिस्से को ऊर्जा की कमी के कारण प्रभावित होने दिया है। कभी कमी नहीं आने दी गई और मुझे भरोसा है, हम आगे भी ऐसा करेंगे।