फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: 7वीं बार यूएन की मानवाधिकार परिषद के लिए निर्विरोध चुना गया भारत, तीन वर्ष का होगा कार्यकाल

Wed, 15 Oct 2025 08:40 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

चुनाव की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि यह भारत की मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2026-28 के लिए भारत को मानवाधिकार परिषद का सदस्य चुन लिया है। तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए भारत का चुनाव निर्विरोध हुआ। इस तरह भारत अब तक इस निकाय में 7वीं बार चुना गया है।
विज्ञापन


चुनाव की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि यह भारत की मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत अपने कार्यकाल के दौरान इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है और सभी देशों का समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।

क्या है मानवाधिकार परिषद?
मानवाधिकार परिषद संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख संस्था है जिसमें 47 सदस्य देश शामिल हैं। इसका गठन 2006 में यूएन महासभा द्वारा किया गया था। इसी वर्ष भारत पहली बार इसका सदस्य चुना गया था। परिषद का मुख्य कार्य दुनियाभर में मानवाधिकारों को बढ़ावा देना, सदस्य देशों में उनकी स्थिति की समीक्षा करना और उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा का मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें