फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपक्षीय व्यापार : भारत, यूएई और इस्राइल का कारोबार बढ़ने की अपार संभावना

Tue, 06 Apr 2021 03:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, येरूशलम/दुबई।

सार

  • 2030 तक 110 अरब डॉलर पहुंच सकता है त्रिपक्षीय व्यापार
विज्ञापन
भारत, यूएई और इस्राइल... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इस्राइल एक-दूसरे की ताकत का फायदा उठाकर 2030 तक त्रिपक्षीय व्यापार को 110 अरब डॉलर तक पहुंचा सकते हैं। शीर्ष राजनयिकों व कारोबारी समुदाय के लोगों ने इंटरनेशनल फेडरेशनल ऑफ इंडो-इस्राइल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स (आईएफआईआईसीसी) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ये विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन


आईएफआईआईसीसी के मुताबिक, दुबई में इस्राइली मिशन के प्रमुख इलान सेत्सुलमैन स्तारोस्ता ने कहा, इस्राइल के नवप्रवर्तन, यूएई के दृष्टकोण रखने वाले नेतृत्व और दोनों देशों की भारत के साथ रणनीतिक भागीदारी के जरिये 2030 तक त्रिपक्षीय व्यापार को 110 अरब डॉलर पर पहुंचाया जा सकता है।

इसी तरह भारत में यूएई के राजदूत डॉ. अहमद अब्दुल रहमान अल्बाना ने कहा, भारत-यूएई का द्विपक्षीय व्यापार 2020 के 60 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 में 100 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। यूएई दुनिया का ‘गेटवे’ है। भारत और इस्राइल के साथ त्रिपक्षीय रिश्ते दुनिया के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें