फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-स्विटजरलैंड के बीच कर सूचनाओं के आदान-प्रदान से आतंकवाद के खिलाफ मदद: राष्ट्रपति

Fri, 13 Sep 2019 10:28 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind led delegation level talks with President of Switzerland Ueli Maurer - फोटो : ANI
विज्ञापन
करचोरी और धनशोधन के आतंकवाद के साथ गहरे संबंधों को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि भारत और स्विटजरलैंड के बीच कर सूचनाओं का स्वचालित विनिमय “बेहद सकारात्मक घटनाक्रम” है जिससे इस खतरे से निपटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन





फेडरल काउंसिल ऑफ स्विटजरलैंड को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने आतंकवाद के सभी रूपों को नाकाम और बर्बाद करने के वैश्विक प्रयासों का समर्थन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, “मैं यह जानकर खुश हूं कि आने वाले हफ्तों में हमारे बीच कर संबंधी सूचनाओं के स्वचालित विनिमय का पहला तंत्र होगा। यह बेहद सकारात्मक घटनाक्रम है। कर चोरी और धनशोधन का आतंकवाद से मजबूत संबंध है।”
विज्ञापन


कोविंद ने अपने तीन दिवसीय स्विटजरलैंड दौरे के दूसरे दिन कहा, “आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से आतंकवाद एक है। भारत दशकों से राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार है। हम आतंकवाद के हर स्वरूप को शिकस्त देने और उसे बर्बाद करने के लिए वैश्विक प्रयासों में आपका समर्थन चाहते हैं।”
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें