फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'UNSC में समर्थन के लिए भारत का धन्यवाद', त्रिनिदाद-टोबैगो की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

Sun, 28 Sep 2025 09:25 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए भारत के प्रति गहरी कृतज्ञता जताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने यूएनएससी में त्रिनिदाद और टोबैगो के स्थायी सीट का समर्थन किया है, इसके लिए वे भारत का धन्यवाद करती हैं।
विज्ञापन
कमला प्रसाद-बिसेसर, त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। दरअसल, उन्होंने यह खुलासा किया कि भारत ने उनके देश के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूनएससी) में सीट हासिल करने के प्रयासों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'भारत ने हमें यूएन सुरक्षा परिषद की सीट पाने में समर्थन दिया। हमें उस दौरान किसी भी देश की ओर से आपत्ति नहीं मिली। कई देशों ने हमारा साथ दिया और हम भारत के साथ मिलकर आगे भी इस दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हैं।'
विज्ञापन




दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने पर पीएम मोदी की तारीफ
कमला प्रसाद-बिसेसर ने पीएम मोदी को विशेष रूप से दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हम प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हैं। उन्होंने न केवल भारत के लोगों के लिए, बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। खासकर दक्षिण-दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाने में उनका प्रयास सराहनीय है। दुनिया में अब तक उत्तर देशों का वर्चस्व रहा है, लेकिन मोदी जी ने दक्षिण देशों को जोड़ने और उन्हें सशक्त करने का काम किया है।' उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी की हालिया यात्रा के दौरान उन्होंने ब्राजील और घाना जैसे कई दक्षिणी देशों का भी दौरा किया और भारतीय प्रवासी समुदाय से मुलाकात की। बड़े आयोजनों में प्रवासी भारतीयों को आमंत्रित किया गया, जिससे उनका जुड़ाव और मजबूत हुआ।



भारत-त्रिनिदाद संबंधों में नया अध्याय
इस यात्रा के जरिए भारत और त्रिनिदाद के बीच रणनीतिक साझेदारी और गहरी होगी। मोदी की इस यात्रा ने न केवल आर्थिक संबंधों को बढ़ावा दिया है, बल्कि मानवीय सहयोग को भी नई दिशा दी है। कृत्रिम अंग वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रमों से गरीब तबके को तुरंत लाभ मिलेगा और दोनों देशों की जनता के बीच विश्वास और मित्रता और मजबूत होगी। कमला प्रसाद-बिसेसर ने अंत में कहा कि यह सिर्फ एक यात्रा नहीं थी, बल्कि भविष्य की साझा समृद्धि की नींव रखने वाला ऐतिहासिक कदम था, जिसका असर आने वाले वर्षों तक महसूस किया जाएगा।
विज्ञापन




'पीएम मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा ऐतिहासिक'
त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए भारत के प्रति गहरी कृतज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 की शुरुआत में हुई यह यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले गई और इसका प्रभाव न सिर्फ आर्थिक मोर्चे पर, बल्कि सामाजिक और मानवीय स्तर पर भी गहरा होगा। कमला प्रसाद-बिसेसर ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी का दिल से धन्यवाद करती हूं। उनके दौरे और हमारे साथ दिखाई गई साझेदारी ने एक ऐतिहासिक क्षण को जन्म दिया। त्रिनिदाद और टोबैगो की जनता इस यात्रा से बेहद प्रभावित हुई। हमारे देश की धरती पर आने वाले वे चौथे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनका यह दौरा दोनों देशों की गहरी मित्रता का मजबूत और जीवंत उदाहरण है।'

गरीबों के लिए मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर
त्रिनिदाद की पीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के सबसे बड़े परिणामों में से एक पांच-दिवसीय कृत्रिम अंग फिटिंग शिविर है। इस शिविर में मुफ्त कृत्रिम अंग दिए जाएंगे, जिससे समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस पहल में जयपुर फुट यूएसए की बड़ी भूमिका रही है।



न्यूयॉर्क में जयपुर फुट यूएसए और ब्रुहुद न्यूयॉर्क सीनियर्स की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में कमला प्रसाद-बिसेसर ने प्रेम भंडारी की सराहना करते हुए कहा, 'मैं उन्हें (प्रेम भंडारी) इस पहल के लिए बहुत धन्यवाद देती हूं। उन्होंने इस मानवीय सेवा के दायरे को और बढ़ाया है। यह एक महत्वपूर्ण मानवीय कदम है जो हजारों लोगों की जिंदगी बदल देगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें