फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK court: भारत ने नीरव के प्रत्यर्पण की अपील पर ब्रिटेन की अदालत में सौंपा जवाब

Wed, 07 Dec 2022 05:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

यूके की अदालतों में भारत सरकार की ओर से पेश होने वाली सीपीएस को हीरा व्यापारी की ओर से दायर याचिका पर लंदन में उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल करना था। 
विज्ञापन
नीरव मोदी - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अधिकारियों ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के उस आवेदन पर अपना कानूनी जवाब सौंप दिया है जिसमें उसने यूनाइटेड किंगडम (यूके) के सर्वोच्च न्यायालय में अपने प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


यूके की अदालतों में भारत सरकार की ओर से पेश होने वाली क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) को 51 वर्षीय हीरा व्यापारी की ओर से दायर याचिका पर सोमवार तक लंदन में उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल करना था। नीरव को करीब दो अरब अमेरिकी डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण घोटाला मामले में आरोपों का सामना करने के लिए भारत लाने की कोशिश हो रही है। उसके वकीलों ने पिछले महीने यह अपील दायर की थी जब वह मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर उच्च न्यायालय में शुरुआती अपील हार गया था। अब लंदन में उच्च न्यायालय यह फैसला करेगा कि उसे अपील करने की अनुमति दी जाए या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें