फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत हमेशा से फिलीस्तीन का रहा है समर्थक, राष्ट्र निर्माण में कर रहे मदद: टीएस त्रिमूर्ति

Thu, 03 Dec 2020 08:04 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने बुधवार को कहा कि भारत हमेशा से ही फिलीस्तीन का दृढ़ समर्थन करता आ रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिलिस्तीन के लोगों को भुलाया नहीं जाना चाहिए।  

विज्ञापन


छात्रवृत्ति और पेशेवरों को प्रशिक्षण दे रहा भारत
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में 'क्वेश्चन ऑफ पेलिस्टिन' (फिलिस्तीन का सवाल) पर बोलते हुए त्रिमूर्ति ने कहा कि वर्षों से भारत ने फिलीस्तीनी लोगों की मानव संसाधन क्षमताओं को मजबूत करने में निवेश किया है। इसके लिए उच्च शिक्षा हासिल कर रहे फिलीस्तीनी छात्रों को छात्रवृत्ति और प्रतिष्ठित भारतीय संस्थानों में फिलीस्तीनी पेशेवरों को प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। ऐसे अवसरों से हर साल लगभग 250 फिलिस्तीनियों को लाभ पहुंचता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत फिलीस्तीनी मुद्दों और लोगों के साथ एकजुटता के समर्थन में लगातार आगे रहा है, जो व्यापक राजनीतिक समर्थन से परे है।

फिलीस्तीन में स्कूल, अस्पताल का निर्माण कर रहा भारत
राष्ट्र निर्माण के मुद्दे पर बोलते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा, भारत के प्रयास फिलीस्तीनी राष्ट्र-निर्माण पर भी केंद्रित हैं और फिलीस्तीनी अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को कवर करने वाली भारत-फिलिस्तीन विकास साझेदारी के माध्यम से संस्थानों को मजबूत किया जा रहा है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इसमें स्कूलों, अस्पताल, टेक्नोलॉजी पार्क, उत्कृष्टता के लिए केंद्र का निर्माण शामिल हैं। हम इसे एक जरूरी निवेश के रूप में देखते हैं, जो एक व्यवहार्य और संप्रभु फिलीस्तीनी राज्य की स्थापना में मदद करता है। 

इस्राइल-फिलिस्तीन विवाद का बातचीत के जरिए निकले हल
इस्राइल-फिलीस्तीनी संघर्ष पर भारत की स्थिति के बारे में बात करते हुए त्रिमूर्ति ने कहा, भारत इस्राइल-फिलिस्तीन विवाद का सीधी बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण समाधान का पूर्ण समर्थन करता है, ताकि इस्राइल के साथ शांति और सुरक्षा वाले फिलीस्तीनी राज्य की स्थापना हो। 

संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी को भारत देगा एक करोड़ डॉलर 
फिलिस्तीन को भारत की मानवीय सहायता के मुद्दे पर भारत के प्रतिनिधि ने कहा, भारत ने हाल के वर्षों में 'संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी' (यूएनआरडब्ल्यूए) को अपनी मदद चार गुना कर दी है। हमने यूएनआरडब्ल्यूए के लिए अधिक स्थिर फंडिंग में योगदान करने के लिए आने वाले दो वर्षों में एक करोड़ डॉलर (करीब 75 करोड़ रुपये) दान देने की प्रतिज्ञा भी की है। 

दशकों से जारी है फिलिस्तीन और इस्राइल में विवाद
बता दें कि फिलिस्तीन और इस्राइल दशकों से गाजा पट्टी को लेकर लड़ रहे हैं। उन्हें बाद में फिलिस्तीन का एक बड़ा हिस्सा आवंटित किया गया था, जिसे उन्होंने अपनी पैतृक भूमि माना था, लेकिन जो अरब पहले से ही और आसपास के देशों में रह रहे थे, उन्हें लगा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और उन्होंने नए देश को स्वीकार नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें