भारत और श्रीलंका ने आतंकवाद-रोधी क्षेत्र में तालमेल और सहयोग के उद्देश्य से द्वीप राष्ट्र में दो सप्ताह का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। श्रीलंकाई सेना ने कहा कि ‘मित्र शक्ति-छह’ वार्षिक अभ्यास भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच सैन्य संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि दो सप्ताह के इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना के 120 जवान और श्रीलंकाई सेना के कई जवान भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य सैन्य रणनीति, अनुभव, तकनीकी के आदान-प्रदान, आतंकवाद-रोधी अभ्यास, आतंकवादी ठिकानों पर नकली हमलों, आत्मघाती बमबारी और तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों को साझा करना है।
साथ ही यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतिविद्रोही और प्रति आतंकवादी कार्रवाई में तालमेल स्थापित करने में मदद करेगा। यह अभ्यास मित्र शक्ति दोनों सेनाओं और देशों के बीच रिश्तों को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर आपसी तालमेल स्थापित करने में काफी मदद करेगा।
भारतीय सेना के कर्नल सोमबेल घोष ने एक बयान में कहा, ‘अभ्यास का पहला कार्य शहरी/ग्रामीण परिवेश में संयुक्त आतंकवाद-रोधी और आतंकवाद रोधी अभियानों को संचालित करने के लिए होगा।