फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटनीति का अनोखा रंग: उपहार में दिए गए जैकेट पहन PM मोदी से मिले रॉबर्ट, ट्विनिंग मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 15 Jun 2026 08:41 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, स्लोवाकिया।

सार

स्लोवाकिया की आजादी के बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री के इस ऐतिहासिक दौरे पर ब्रातिस्लावा कैसल से कूटनीति की एक ऐसी तस्वीर निकली, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया। उपहार में मिली जैकेट पहनकर पहुंचे रॉबर्ट फिको और पीएम मोदी के बीच जब रंगों का यह अनोखा संयोग मिला, तो दोनों देशों की दोस्ती भी व्यापक साझेदारी के नए और मजबूत रंग में रंग गई। क्या है मामला? जानिए...
 
विज्ञापन
स्लोवाकिया में पीएम मोदी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रातिस्लावा में भारत और स्लोवाकिया के बीच कूटनीति का एक बेहद खूबसूरत और दुर्लभ नजारा देखने को मिला। आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे स्लोवाकियाई प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको एक खास परिधान में नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उपहार में दी गई विशेष जैकेट पहन रखी थी। इस खास मुलाकात का सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया, जब दोनों शीर्ष नेताओं की जैकेट का रंग भी पूरी तरह मेल खा गया। इस ट्विनिंग मोमेंट ने सोशल मीडिया पर आते ही खूब सुर्खियां बटोरीं। अब दोनों नेताओं के एक जैसे कपड़े पहनने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छा गया ट्विनिंग मोमेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस सुखद संयोग का एक वीडियो साझा किया। वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने एक बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री फिको ने वह जैकेट पहनी जो मैंने उन्हें उपहार में दी थी और संयोग से आज हमारी जैकेट के रंग मेल खा गए। अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस हल्के-फुल्के पल को दोनों नेताओं के बीच गहरे होते व्यक्तिगत जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। इसे दोनों देशों के बीच मजबूत कूटनीतिक दोस्ती और बढ़ती बॉन्डिंग का एक जीवंत प्रतीक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Slovakia-India: पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारी भावी साझेदारी का महत्वपूर्ण स्तंभ, भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते
विज्ञापन
विज्ञापन


फैशन और कूटनीति का ऐतिहासिक मेल
साल 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस देश की यात्रा पर पहुंचा है। ब्रातिस्लावा कैसल में हुई इस द्विपक्षीय बैठक में केवल परिधानों का रंग ही नहीं मिला, बल्कि दोनों देशों के रणनीतिक विचार भी मिले। भारत और स्लोवाकिया ने आधिकारिक तौर पर अपने द्विपक्षीय संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर पर पहुंचा दिया है। बैठक के दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने पीएम मोदी के राजनीतिक सफर और सफलता को एक राजनीतिक चमत्कार करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें