फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : भारत ने नेपाल को भेजें 18 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के चिकित्सा उपकरण

Sat, 12 Jun 2021 06:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काठमांडो

सार

  • भारतीय दूतावास ने बयान में कहा कि इस कोरोना महामारी में ‘पड़ोसी पहले’ की नीति के तहत 28.80 करोड़ नेपाली रुपये (18 करोड़ भारतीय रूपये) के चिकित्सा उपकरण और आपूर्ति भारतीय सेना की ओर से की गई है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ नेपाल की लड़ाई में उसे सहयोग देते हुए वेंटिलेटर और एंबुलेंस सहित 18 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण सौंपे। नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने टुंडीखेल स्थित नेपाली सेना के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को ये चिकित्सा उपकरण सौंपे।

विज्ञापन


नेपाली सेना के प्रवक्ता ने ट्वीट कर बताया, चिकित्सा आपूर्ति भारतीय सेना की ओर से मुहैया कराई गई है। वहीं भारतीय दूतावास ने बयान में कहा कि ‘पड़ोसी पहले’ की नीति के तहत 28.80 करोड़ नेपाली रुपये (18 करोड़ भारतीय रूपये) के चिकित्सा उपकरण और आपूर्ति भारतीय सेना की ओर से की गई है।

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया, हम एक साथ कोरोन से लड़ रहे हैं। एकजुटता और करीबी सहयोग का भाव प्रकट करते हुए राजदूत क्वात्रा ने वेंटिलेटर और एंबुलेंस सहित चिकित्सा उपकरण नेपाली सेनाध्यक्ष जनरल पूर्ण चंद्र थापा को सौंपे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें