फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: मानवाधिकार परिषद के सामने भारत ने फिर दोहराया अपना रुख, शांति और लोगों की सुरक्षा करने की अपील

Thu, 12 May 2022 04:29 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र

सार

भारत ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष पर हमारी स्थिति शुरुआत से ही स्पष्ट और सुसंगत रही है। हमने हिंसा की तत्काल समाप्ति और शत्रुता को खत्म करने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन
यूक्रेन पर मानवाधिकार परिषद के विशेष सत्र में भारत के प्रतिनिधि - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने गुरुवार को यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के विशेष सत्र में एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया। भारत ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष पर हमारी स्थिति दृढ़ और सुसंगत रही है। हम सामने आ रही घटनाओं को लेकर बहुत चिंतित हैं और हमने हमेशा से हिंसा की तत्काल समाप्ति और शत्रुता को खत्म करने का आह्वान किया है। 

विज्ञापन


विशेष सत्र के दौरान भारत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेताओं के साथ अपनी वार्ताओं के दौरान इसे दोहरा चुके हैं, इनमें रूसी संघ और यूक्रेन भी शामिल हैं। यह प्रत्यक्ष है कि महिलाओं और बच्चों पर इस संघर्ष का बहुत खराब प्रभाव पड़ा है और बड़ी संख्या में इन्हें पड़ोसी देशों में शरण लेनी पड़ी है। बड़ी संख्या में महिलाएं-बच्चे देश में ही विस्थापित हो गए हैं।

'संघर्ष का असर दुनिया के अन्य इलाकों पर भी पड़ा है'
भारत ने कहा कि हमने यूक्रेन को दवाओं और अन्य जरूरी राहत सामग्रियों के साथ मानवीय मदद भेजी है और यह काम लगातार जारी है। इस स्थिति का असर क्षेत्र से बाहर भी पड़ा है। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। खाद्यान्न और उर्वरकों की भी कमी चल रही है। भारत ने कहा कि हम यूक्रेन में लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान और सुरक्षा किए जाने की अपील करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें