स्पेन की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि स्पेन और यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंध 'इन अशांत समय में स्थिरता लाने वाले कारक' हो सकते हैं। बता दें कि, विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली स्पेन यात्रा है।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि स्पेन और यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंध 'इन अशांत समय में स्थिरता लाने वाले कारक' हो सकते हैं। बता दें कि, स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज के भारत दौरे के लगभग ढाई महीने बाद, द्विपक्षीय संबंधों की समग्र प्रगति की समीक्षा करने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर सोमवार से स्पेन की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली स्पेन यात्रा है।
विज्ञापन
विदेशमंत्री ने राजदूतों के 9वें वार्षिक सम्मेलन को किया संबोधित
सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में, विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने मैड्रिड में राजदूतों के 9वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन का विषय 'अपनी पहचान वाली विदेश नीति' था। विदेशमंत्री जयशंकर ने 'इस बारे में बात की कि कैसे राष्ट्र अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से अपनी कूटनीति के विशिष्ट ब्रांड को आगे बढ़ाते हैं'।
विदेशमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा, 'जो लोग कई पहचानों के साथ सहज हैं, वे अस्थिर और अनिश्चित समय में अधिक सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे। उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि स्पेन और यूरोपीय संघ के साथ भारत के संबंध इन अशांत समय में स्थिरता लाने वाले कारक हो सकते हैं।' वहीं इससे पहले दिन में, जयशंकर ने यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।