फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: भारत-रूस के बीच रिश्ते काफी गहरे, सेंट पीटर्सबर्ग विवि में भारतीय छात्रों के साथ संवाद में बोले जयशंकर

Fri, 29 Dec 2023 01:46 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत चार लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर है। हम जैसा प्रयास कर रहे हैं, अगले 25 वर्षों में हम विकसित देश बन जाएंगे।
विज्ञापन
Jaishankar Russia Visit - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों के साथ संवाद के दौरान कहा कि भारत और रूस के बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति या कूटनीति या अर्थशास्त्र का नहीं, यह कुछ ज्यादा ही गहरा है। जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच इस समझ और जुड़ाव में बुद्धिजीवियों की भूमिका और विद्वानों का योगदान महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


बता दें, जयशंकर रूस की पांच दिन की यात्रा पर हैं। छात्रों के साथ चर्चा में उन्होंने कहा कि भारत और रूस हमेशा नए संपर्क, साझा बिंदु खोजने की कोशिश कर रहे हैं और बौद्धिक जगत बदलाव ला सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे संबंधों के बारे में दूसरे देश या समाज निर्णय लें, इसके बजाय हमें एक-दूसरे के बारे में प्रत्यक्ष समझ रखने की जरूरत है।

25 वर्षों में भारत विकसित देश बन जाएगा...
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत चार लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के रास्ते पर है। हम जैसा प्रयास कर रहे हैं, अगले 25 वर्षों में हम विकसित देश बन जाएंगे। विकसित देश का मतलब सिर्फ एक विकसित अर्थव्यवस्था नहीं है, यह एक ऐसा देश भी है जो अपनी परंपराओं, विरासत और संस्कृति के प्रति जागरूक, सचेत और गौरवान्वित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें