फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेक इन इंडिया’ परियोजनाओं के लिए रूसी निवेश पर भारत का जोर: शृंगला

Sat, 20 Feb 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
विज्ञापन
हर्षवर्द्धन शृंगला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने कहा है कि भारत मेक इन इंडिया की परियोजनाओं के लिए रूसी निवेश पर जोर दे रहा है। रूस दौरे पर मॉस्को पहुंचे शृंगला ने बताया कि रक्षा, रेलवे, पेट्रो केमिकल समेत अन्य ऊर्जा क्षेत्रों दोनों देश निवेश बढ़ाने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन


कॉमरसेंट अखबार को दिए साक्षात्कार में शृंगला ने कहा, दोनों देश के बीच एक दूसरे के यहां ऊर्जा क्षेत्र में निवेश पर विचार विमर्श चल रहा है। इसके अलावा भारती इस्पात संयंत्रों के लिए रूसी कोयले की आपूर्ति पर भी चर्चा हुई।

रूस में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के मुताबिक जनवरी से सितंबर 2019 तक दोनों देशों के बीच 7.55 अरब डॉलर का कुल व्यापार हुआ। शृंगला ने कहा, आर्थिक व कारोबारी संबंधों को तेज करना दोनों पक्षों की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


इसके लिए दोनों देशों ने 2025 तक द्विपक्षीय निवेश को 50 अरब डॉलर और द्विपक्षीय कारोबार को 30 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि मॉस्को में रूसी राजनयिकों और विदेश मंत्री के साथ हुई बातचीत में भारत और रूस के संबंधों के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें