फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UN: यूएन में भारत ने पाकिस्तान को फिर लताड़ा, कहा- अंतरराष्ट्रीय दान पर जिंदा पड़ोसी; हमसे सीखने की जरूरत

Thu, 27 Feb 2025 03:08 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा

सार

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। जहां भारत के स्थायी मिशन के अधिकारी क्षितिज त्यागी ने कहा कि यह देखना दुखद है कि पाकिस्तान अपने सैन्य-आतंकवादी जाल द्वारा फैलाए गए झूठ को जारी रखता है। त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान क हमसे से सीखने की जरूरत.. 
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की सातवीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। भारत ने कहा कि पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र है जो अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर रहता है और आतंकवाद फैलाने के लिए अपने सैन्य-आतंकवादी नेटवर्क का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन


पाकिस्तान पर भड़के क्षितिज त्यागी 
बैठक में भारत के स्थायी मिशन के अधिकारी क्षितिज त्यागी ने कहा कि यह देखना दुखद है कि पाकिस्तान अपने सैन्य-आतंकवादी जाल द्वारा फैलाए गए झूठ को जारी रखता है और ओआईसी (ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन) को अपना मुखपत्र बना कर उसका मजाक उड़ा रहा है।

पाकिस्तान लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लघंन कर रहा
त्यागी ने पाकिस्तान से कहा कि उसे भारत के खिलाफ अपने अस्वस्थ जुनून से उबर कर अपने नागरिकों के हितों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों का उल्लंघन करता है और आतंकवादियों को पनाह देता है, ऐसे में वह किसी को उपदेश देने की स्थिति में नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भी बोले त्यागी

विज्ञापन

साथ ही त्यागी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बारे में कहा कि ये क्षेत्र हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति हुई है, जो पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के बावजूद वहां की स्थिति सामान्य बनाने में भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पाकिस्तान की हो रही निंदा
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने जवाबी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह बयान पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए निराधार झूठ का जवाब है। साथ ही भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने भी 19 फरवरी को कहा था कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए गलत सूचना अभियानों की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें