फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत अहम साझेदार

Sun, 11 Apr 2021 12:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

  • अमेरिकी सांसद फ्रैंक पेलोन और इड मर्के ने पीएम मोदी से कैरी की मुलाकात की सराहना की
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन... - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के एक शीर्ष सांसद फ्रैंक पेलोन और इड मर्के ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने की लड़ाई में भारत एक अहम साझेदार है। उन्होंने यह बात अमेरिका के विदेश दूत जॉन कैरी की हाल में की गई भारत यात्रा की सराहना करते हुए कही।

विज्ञापन


कांग्रेस सदस्य फ्रैंक पेलोन ने ट्वीट किया, मुझे खुशी है कि वैश्विक उत्सर्जन लक्ष्यों को हासिल करने में भारत-अमेरिकी सहयोग पर कैरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

उन्होंने कहा, जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने की लड़ाई में भारत एक अहम साझेदार है और राष्ट्रपति जो बाइडन के पृथ्वी दिवस सम्मेलन के लिए सम्माननीय भागीदार है।
विज्ञापन


सांसद इड मर्के ने ट्वीट किया, कैरी की पीएम मोदी से मुलाकात बड़े हर्ष की बात है। विश्व के शीर्ष दूसरे और तीसरे नंबर के प्रदूषक अमेरिका और भारत 2050 में पूरी दुनिया में कॉर्बन-डाई-ऑक्साइड का उत्सर्जन शून्य पर लाने में वैश्विक नेतृत्व कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें