फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र में रोहिंग्या मुसलमानों की भटक रही नौका की तलाश कर रहा भारत

Fri, 26 Feb 2021 03:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ढाका
विज्ञापन
Indian Coast Guard - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय तट रक्षक बल अंडमान सागर में उन रोहिंग्या शरणार्थियों की नौका की तलाश में मदद कर रहा है, जिनके बारे में आशंका है कि वे सागर में भटक गए हैं और वे कई दिनों से भूखे-प्यासे हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह नौका दो सप्ताह पहले बांग्लादेश से रवाना हुई थी और इसके बाद यह सागर में खराब हो गई। संयुक्त राष्ट्र एवं मानवाधिकार समूहों ने बताया कि नौका पर सवार करीब 90 शरणार्थियों की हालत बेहद खराब है। उनके परिवारों को आशंका है कि उनमें से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने बुधवार को कहा कि उसे इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि नौका कहा हैं। एजेंसी ने सोमवार को निकटवर्ती देशों से यह पता लगाने का आग्रह किया था कि नौका कहां है साथ ही कहा था कि यदि नौका मिल जाती है, तो वह उसे मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें