फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल-फलस्तीन मुद्दे पर दो देशों की थ्योरी के समर्थन में भारत 

Wed, 29 Jan 2020 03:59 PM IST
अमित कुमार एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
इजरायल - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

इस्राइल और फलस्तीन के बीच चले रहे वर्षों पुराने विवाद पर भारत ने एक बार फिर से अपना रुख स्पष्ट किया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में कहा कि भारत लगातार फलस्तीन के समर्थन में रहा है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्राइल और फलस्तीन मुद्दे पर भारत दो देशों की थ्योरी के समर्थन में है। हालांकि हम फिर से यही दोहराना चाहेंगे कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अंतिम बातचीत दोनों देशों के बीच ही होनी चाहिए और जो भी समाधान हो, वो दोनों को मंजूर होना चाहिए। 



भारत ने आगे कहा कि हम दोनों पक्षों से बातचीत की अपील करते हैं। इसमें अमेरिका द्वारा दिया गया ताजा प्रस्ताव भी शामिल है। शांतिपूर्ण समाधान के लिए दो देशों की थ्योरी को अपनाया जा सकता है। हम इस क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे और दोनों पक्षों से बातचीत भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें