अमेरिका के विदेश विभाग के दक्षिण एशियाई मामलों के ब्यूरो ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर भारत की वैश्विक सहभागिता और मदद को लेकर सराहना की है। ब्यूरो ने कहा, 'हम वैश्विक स्वास्थ्य और दक्षिण एशिया में कोविड-19 वैक्सीन की लाखों खुराकें साझा करने के लिए भारत की सराहना करते हैं।'
ब्यूरो ने कहा, 'भारत से मालदीव, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल के लिए कोविड-19 वैक्सीन की मुफ्त डिलिवरी का काम शुरू हो चुका है और अन्य देशों के साथ भी शुरू होने वाला है।' इसने कहा, भारत एक सच्चा दोस्त है जो अपनी फार्मा क्षमताओं का उपयोग वैश्विक समुदाय की बेहतरी के लिए कर रहा है।