फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए मालदीव को दिए करीब 1840 करोड़ रुपये, विदेश मंत्री हिंदी में बोले- धन्यवाद भारत

Sun, 20 Sep 2020 05:50 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
विज्ञापन
Maldives Foreign Minister Abdulla Shahid - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत ने कोरोना महामारी से निपटने में मदद के लिए मालदीव को 25 करोड़ डॉलर (करीब 1840.25 करोड़ रुपये) की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है। भारतीय दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


वित्तीय सहायता मिलने के बाद मालदीव के विदेशी मंत्री ने भारत का आभार जताते हुए कहा कि 'एक महामारी (COVID 19) जिसने हमें सीमाओं को बंद करने के लिए मजबूर किया, लेकिन हमारे दोस्तों ने साबित कर दिया कि यह उन्हें अपने दिल के दरवाजे बंद करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। ऐसे समय में, भारत एक महान मित्र बना रहा।' विदेश मंत्री ने करीब 1840.25 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए हिंदी में बोलकर भारत का धन्यवाद किया।
 

 

बता दें कि मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की कठिन आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए मदद का आग्रह किया था, जिसके बाद यह सहायता दी गई है। यह वित्तीय सहायता सर्वाधिक अनुकूल शर्तों पर उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन

 

भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि रविवार को विदेश मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय सहायता अनुदान सौंपा गया। इस मौके पर विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद, वित्त मंत्री इब्राहिम अमीर, उच्चायुक्त संजय सुधीर और एसबीआई-माले के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भारत मिश्रा मौजूद थे।

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक के दौरान वित्तीय सहायता की घोषणा की गई थी। यह सहायता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), माले को ट्रेजरी बांड की बिक्री के जरिए उपलब्ध कराई गई। भुगतान को लेकर ट्रेजरी बिल की अवधि दस साल है।
 

दूतावास ने कहा कि भारत-मालदीव की भागीदारी अलग और अनूठी है। भारत इस कठिन समय में हमेशा मालदीव की जनता और यहां के लोगों के साथ खड़ा रहा है और रहेगा।

 


भारत ने कोवड-19 महामारी के दौरान निरंतर मालदीव को सहायता उपलब्ध कराई है। कोविड-19 महामरी से निपटने को लेकर डॉक्टरों और विशेषज्ञों का एक दल मार्च में मालदीव गया था। अप्रैल में 5.5 टन जरूरी दवाओं की खेप भेजी गई थी। वहीं 6.2 टन दवाएं और 580 टन खाद्य पदार्थ मई में भारतीय वायु सेना ने पहुंचाए थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें