फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने आवास पुनर्निर्माण के लिए नेपाल को सौंपा 1 अरब 60 करोड़ का चेक

Tue, 11 Jun 2019 05:58 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमाडू
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भारत ने आवास पुनर्निर्माण के लिए नेपाल सरकार को 1 अरब 60 करोड़ नेपाली रुपये का चेक हस्तांतरित किया। नेपाल के अर्थमन्त्री डॉ. युवराज खतिवडा की उपस्थिति में भारतीय राजदूत मनजीव सिंह पुरी ने नेपाल के अर्थसचिव डा. राजन खनाल को चेक सौंपा।

विज्ञापन


भारत सरकार ने नुवाकोट और गोरखा जिले के 50,000 लाभार्थियों को आवास पुनर्निर्माण के लिए  पहले और दुसरे किस्त के रूप में यह राशि उपलब्ध कराई है। इस मद में अब तक भारत की ओर से नेपाल को 4 अरब 50 करोड़ नेपाली रुपये दिए जा चुके है।

नेपाल सरकार ने भूकंप के बाद पुनर्निर्माण में निरन्तर सहयोग प्रदान करने के लिए भारत सरकार की सराहना की। वहीं, राजदूत मनजीव सिंह पुरी ने कहा कि भारत सरकार और भारतीय जनता नेपाल मे भूकम्प के बाद पुनर्निर्माण परियोजना पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें