फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने नेपाल को दिए 10 लाख टीके, केपी ओली ने की मोदी सरकार की तारीफ

Fri, 22 Jan 2021 12:08 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
विज्ञापन
भारत ने नेपाल को दिए 10 लाख कोरोना टीके...... - फोटो : twitter@kpsharmaoli
विज्ञापन

कुछ समय पहले नेपाल के पीएम केपी ओली ने भले ही भारत के खिलाफ जहर उगला था, लेकिन वह भारत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने अब पूरी दुनिया के सामने ट्विटर पर नेपाल को 10 लाख टीके देने के लिए पीएम मीदी और उनकी सरकार की तारीफ की है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में भारत ने अपने लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत की है। नेपाल को कोविड वैक्सीन की दस लाख खुराक के उदार अनुदान के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ उनकी सरकार और लोगों को धन्यवाद देता हूं। 
 
ऐसा पहली बार नहीं जब भारत ने नेपाल की मदद की है, इससे पहले भारत ने पीपीई किट और वेंटिलेटर्स जैसे जरूरी सामान देकर नेपाल की मदद की थी और हर संभव मदद का भरोसा दिया था। अब कोरोना के 10 लाख टीके भेजकर अपने पड़ोसी होने का फर्ज अदा किया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें,भारत ने सहायता अनुदान एवं पड़ोस प्रथम नीति के तहत गुरुवार को कोविड-19 के टीके की खेप बांग्लादेश और नेपाल भेजी। इससे एक दिन पहले भूटान और मालदीव को कोविड-19 टीके की खेप भेजी गई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टीके की खेप पहुंचने की तस्वीर को ट्विटर पर साझा किया था।

गौरतलब है कि  भारत सहायता अनुदान के तहत भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, सेशेल्स को कोविड-19 के टीके की आपूर्ति कर रहा है। बता दें कि भारत की ओर से भेजी गई वैक्सीन बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंच चुकी है। भारत दुनिया के बड़े टीका निर्माताओं में से एक है और कोरोना वायरस का टीका खरीदने के लिये काफी देशों ने सम्पर्क किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें