फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में मदद : भारत ने नेपाल को तोहफे में दी 39 एंबुलेंस, छह स्कूल बसें

Fri, 23 Apr 2021 06:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी , काठमांडो।

सार

  • पिछले वर्ष भारत सरकार की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर नेपाल सरकार को 41 एंबुलेंस और छह बसें भी सौंपी गई थीं।
विज्ञापन
भारत-नेपाल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने बृहस्पतिवार को पड़ोसी देश नेपाल को वेंटिलेटर के साथ 39 एंबुलेंस और छह स्कूल बसें उपहार स्वरूप दी हैं। कोरोना काल में भारत सरकार नेपाल की हर संभव मदद करती रही है। 

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार ने नेपाल में सरकारी और गैर सरकारी संगठनों को वेंटिलेटर, ईसीजी, ऑक्सीजन मॉनिटर और अन्य आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित 39 एंबुलेंस भेजी हैं।

दूतावास ने कहा, नेपाल को 6 स्कूल बसों भी दी गई है, इससे छात्रों को उनके शिक्षण संस्थानों के गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पिछले वर्ष भारत सरकार की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर नेपाल सरकार को 41 एंबुलेंस और छह बसें भी सौंपी गई थीं। इसके अलावा भारत, नेपाल की विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने में भी मदद कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें