फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-France Partnership: भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी पर मंथन, सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर भी बात

Wed, 31 Aug 2022 11:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आगामी सितंबर और दिसंबर में क्रमश: फ्रांस और भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेंगे। इसे लेकर भी दोनों देशों के नेताओं व अधिकारियों ने एक दूसरे को जानकारी दी।

विज्ञापन
india france, भारत फ्रांस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने पर मंगलवार को पेरिस में मंथन हुआ। दोनों देशों ने इसमें परस्पर हित के अनेक खास मुद्दों के साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर विस्तार से बातचीत की। 

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दोनों पक्षों ने आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र शांति सेना और परस्पर हित के मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र में अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। आगामी सितंबर और दिसंबर में क्रमश: फ्रांस और भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेंगे। इसे लेकर भी दोनों देशों के नेताओं व अधिकारियों ने एक दूसरे को जानकारी दी। उन्होंने अगले माह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77 वें सत्र के दौरान सप्ताहभर चलने वाली उच्च स्तरीय गतिविधियों पर गहन विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें