फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Climate Change: जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में दो पायदान खिसका भारत, लेकिन शीर्ष-10 में बनी हुई है जगह

Wed, 20 Nov 2024 07:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू (अजरबैजान)

सार

Climate Change: भारत इस साल भी जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों के मामले में 63 देशों की सूची में शीर्ष-10 में बना हुआ है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में भारत दो स्थान खिसककर 10वें स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत इस साल भी जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों के मामले में 63 देशों की सूची में शीर्ष-10 में बना हुआ है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में भारत दो स्थान खिसककर 10वें स्थान पर आ गया है। इसकी वजह यह है कि प्रति व्यक्ति उत्सर्जन (हर व्यक्ति द्वारा किया जाने वाला प्रदूषण) में कमी आई है और देश के नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई है।  

विज्ञापन


यह जानकारी 'क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स' (सीसीपीआई 2025) में दी गई है, जिसे जर्मनवॉच, न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क इंटरनेशनल जैसे संगठनों ने तैयार किया है। इस रिपोर्ट में दुनिया के उन देशों के बारे में जानकारी दी गई है, जो सबसे ज्यादा प्रदूषण करते हैं।

इसमें यह भी बताया गया है कि ये देश जलवायु परिवर्तन से निपटने में कितनी प्रगति कर रहे हैं। इसमें देखा जाता है कि देश कितनी नवीकरणीय उर्जा (जैसे सौर और पवन उर्जा) का उपयोग कर रहे हैं और उनकी जलवायु नीति कितनी प्रभावी है। 
विज्ञापन


सीसीपीई में 63 देशों और यूरोपीय संघ का मूल्यांकन किया जाता है, जो दुनिया के कुल उत्सर्जन के 90 फीसदी के लिए जिम्मेदार हैं। इस साल की रिपोर्ट में भारत इस सूची में दसवें स्थान पर है, जो अभी भी उच्च प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की जलवायु नीति में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना कम है।  
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें