फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: भारत ने नेपाल के शिक्षण संस्थानों को दान की 81 बसें, दोनों देशों के संबंधों में आएगी मजबूती

Wed, 22 Oct 2025 03:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

दूतावास ने कहा, 'पिछले तीन दशकों में, भारत ने नेपाल के संस्थानों को 381 स्कूल बसें प्रदान की हैं, जो देश भर में शैक्षिक पहुंच बढ़ाने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।'
विज्ञापन
भारत ने नेपाली स्कूलों को दीं बसें - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने नेपाल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को 81 स्कूल बसें दान की हैं। भारत सरकार ने नेपाल के साथ संबंधों को मजबूती देने और दोनों देशों की साझेदारी को गहरा करने के उद्देश्य से यह पहल की। भारत सरकार ने नेपाल के 48 जिलों के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को ये स्कूल बसें दान की हैं।
विज्ञापन


नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने किया पोस्ट
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल के साथ चल रहे भारत के विकास सहयोग के तहत इस पहल की जानकारी दी। दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा पर एक पोस्ट में लिखा, 'भारत सरकार ने नेपाल के सभी सात राज्यों के 48 जिलों में स्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों को 81 स्कूल बसें दान की हैं, जिनमें कोशी प्रांत के बाढ़ प्रभावित इलाम, झापा और उदयपुर जिले, साथ ही हुमला, मुस्तांग, संखुवासभा, दारचुला, बैतड़ी और अछाम जैसे दूर-दराज के जिले शामिल हैं।'
 
तीन दशकों में भारत ने नेपाल को 381 बसें दीं
दूतावास ने कहा, 'पिछले तीन दशकों में, भारत ने नेपाल के संस्थानों को 381 स्कूल बसें प्रदान की हैं, जो देश भर में शैक्षिक पहुंच बढ़ाने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।' नेपाल में हाल ही में हुई भारी बारिश, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ, को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर को अपनी संवेदना व्यक्त की और नेपाल की सहायता के लिए भारत की तत्परता की पुष्टि की।
विज्ञापन


प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भारत द्वारा नेपाल को द्विपक्षीय सहयोग का एक लंबा इतिहास है। भारत ने, नेपाल में 2015 के भूकंप, जिसमें 8,962 लोग मारे गए और 21,952 घायल हुए, और 2020 की बाढ़, जिसमें 196 लोग मारे गए और 188 घायल हुए, सहित कई बड़ी आपदाओं के दौरान नेपाल की मदद की। गहरे सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक संबंधों के साथ, दोनों देशों ने जरूरत के समय में लगातार एक-दूसरे का समर्थन किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें