फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italy: भारत ने इटली से की श्रमिक की मौत पर कार्रवाई की मांग, खेत में काम के दौरान सतनाम का कट गया था हाथ

Thu, 27 Jun 2024 06:36 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

इटली में भारतीय श्रमिक सतनाम सिंह की मौत के मामले में भारत ने कार्रवाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय में प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव मुक्तेश परदेशी ने मामले में दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
मुक्तेश परदेशी, प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने बुधवार को इटली के समक्ष भारतीय नागरिक सतनाम सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय में प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव मुक्तेश परदेशी ने इटली के विदेश मंत्री लुइगी मारिया विग्नाली के सामने यह मामला उठाया। परदेशी ने कहा कि इटली स्थित भारतीय दूतावास सतनाम सिंह के परिवार के साथ वाणिज्य दूतावास संबंधी सहायता और पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए संपर्क में है। इटली की राजधानी रोम के दक्षिण में लैटिना नाम के एक गांव में कई भारतीय प्रवासी खेतों में काम करते हैं। ऐसे ही एक श्रमिक सतनाम सिंह 17 जून को खेत में काम कर रहे थे, तभी एक दुर्घटना में उनका हाथ कट गया था। आरोप है कि उनके इलाज में खेत के मालिक ने लापरवाही बरती, जिससे चलते बाद में उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


ट्रेड यूनियन ने भी की खेत के मालिक की निंदा
फ्लाई सीजीआईएल ट्रेड यूनियन (कृषि और खाद्य उद्योग में श्रमिकों के लिए एक इतालवी संगठन) ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खेत में काम करते समय ही सतनाम सिंह बुरी तरह घायल हुए थे। खेत के मालिक ने सतनाम को घर के बाहर जिस संवेदनहीनता से फेंका वह निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें