फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तक अमेरिका बरकरार रख सकता है भारत का तरजीही दर्जा

Fri, 29 Mar 2019 04:00 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
विज्ञापन
भारत का तरजीही व्यापार का दर्जा अमेरिका आगामी लोक सभा चुनाव तक बरकरार रह सकता है। अमेरिका की प्रभावी विधि निर्माताओं में शामिल तुलसी गाबार्ड ने बुधवार को यह उम्मीद जताई। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस (जीएसपी) से बाहर करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल तुलसी गाबार्ड ने कहा कि ट्रंप को अपना फैसला आम चुनाव तक टालना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हम इसमें लोकसभा चुनाव तक देरी कर सकते हैं। इसके लिए हमें एक गैर-राजनीतिक बातचीत करनी चाहिए और इस पर आगे बढ़ने से पहले पूरी तरह सोच-विचार करना चाहिए। 

भारत-अमेरिका साझेदारी मुद्दे पर एक कॉन्फ्रेस में उन्होंने कहा कि व्यापार के क्षेत्र में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हमें इन चुनौतियों को जल्द सुलझाने के साथ व्यापार के अवसरों को बढ़ाना बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। यह जरूरी है कि सभी देशों को अपने हितों के लिए सोचना चाहिए लेकिन भारत का जीएसपी दर्जा खत्म करने के फैसले पर कुछ विभेद जरूर हैं। 
विज्ञापन


अभी सही समय नहीं

रिपब्लिकन कांग्रेस के सदस्य जॉर्ज होल्डिंग ने भी गाबार्ड की बातों से सहमति जताते हुए कहा कि अभी जीएसपी दर्जा खत्म किए जाने का सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत तीन दशक से इस योजना में शामिल रहा है। हालांकि, तब से आज की स्थिति में बहुत सुधार आ गया है और इसकी समीक्षा की जानी चाहिए, लेकिन चुनाव से पहले ऐसे फैसले करना  सही नहीं होगा।

इन्होंने भी किया समर्थन

जीएसपी दर्जा खत्म किए जाने से भारत-अमेरिका के कुल उत्पाद-सेवाओं का 10 फीसदी हिस्सा प्रभावित होगा। इससे निश्चित तौर पर दोनों देशों के बीच कई मुद्दे पैदा होंगे। 
-स्वदेश चटर्जी, सदस्य, यूएस-इंडिया फ्रेंडशिप काउंसिल 

अमेरिका के आर्थिक विकास में इंडो-अमेरिकन नागरिकों की भागेदारी सराहनीय है। मैं उनकी संस्कृति, शिक्षा व जुझारूपन का कायल हूं और भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को बेहतर बनाने की वकालत करता हूं।
-थॉम, टेलिस, सीनेटर, नॉर्थ कैरोलिना

निर्यात में मिलती है छूट

अभी तक जीएसपी दर्जे के तहत भारत को करीब 2,000 उत्पादों के निर्यात पर अमेरिका की ओर से शुल्क से छूट मिलती है। इसमें ऑटो, कपड़े, इंजीनियरिंग उत्पाद आदि शामिल हैं। ट्रंप ने पिछले दिनों दो महीने में भारत से यह तरजीही व्यापार खत्म करने का एलान किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें