फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade Agreement: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता लागू करने की तैयारी तेज, ब्रिटिश संसद में चर्चा

Sat, 07 Mar 2026 05:08 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटिश सरकार के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष भारत और ब्रिटेन के बीच कुल व्यापार 47.2 अरब पाउंड रहा, जो एक साल में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। इस समझौते से वर्ष 2040 तक दोनों देशों के बीच व्यापार में लगभग 25.5 अरब पाउंड की वृद्धि होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
भारत ब्रिटेन में एफटीए - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स में इस समझौते को लेकर चर्चा हुई, जिसमें सांसदों ने इसके विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। ब्रिटेन के व्यापार एवं उद्योग विभाग के राज्य मंत्री लॉर्ड जेसन स्टॉकवुड ने कहा कि अब सरकार का ध्यान समझौते पर हस्ताक्षर से आगे बढ़कर उसके क्रियान्वयन पर केंद्रित हो गया है। उन्होंने बताया कि इस समझौते के लागू होने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि यह इस वर्ष वसंत ऋतु के अंत तक लागू हो सकता है। 
विज्ञापन


स्टॉकवुड ने इस समझौते को दोनों देशों के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उनके अनुसार, इस समझौते के तहत भारत 90 प्रतिशत वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करेगा, जिससे ब्रिटेन के मौजूदा निर्यात के लगभग 92% हिस्से को लाभ मिलेगा।

व्यापार को मिलेगी स्थिरता आपूर्ति शृंखलाएं मजबूत होंगी
बहस के दौरान कुछ सांसदों ने कहा कि यह समझौता केवल नए बाजार खोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यापार को स्थिरता मिलेगी, आपूर्ति शृंखलाएं मजबूत होंगी और दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग भी बढ़ेगा। ब्रिटिश संसद में इस समझौते की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। सांसदों और लॉर्ड्स द्वारा सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद इसे लागू किया जाएगा, जिसकी संभावना अगले महीने जताई जा रही है।
विज्ञापन


ब्रिटेन को शुरू में हर साल करीब 40 करोड़ पाउंड की शुल्क बचत होने का अनुमान
इससे ब्रिटेन को शुरुआत में हर साल करीब 40 करोड़ पाउंड की शुल्क बचत होने का अनुमान है, जो अगले दस वर्षों में बढ़कर लगभग 90 करोड़ पाउंड तक पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि इस समझौते के बाद भारत में औसत आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटकर करीब 3 प्रतिशत रह जाएगा। ब्रिटिश सरकार के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष भारत और ब्रिटेन के बीच कुल व्यापार 47.2 अरब पाउंड रहा, जो एक साल में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। इस समझौते से वर्ष 2040 तक दोनों देशों के बीच व्यापार में लगभग 25.5 अरब पाउंड की वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें