फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Australia: हरित हाइड्रोजन और अक्षय ऊर्जा के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी शुरू, निवेश को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 20 Nov 2024 02:24 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

हरित हाइड्रोजन और अक्षय ऊर्जा क्षेत्रों में दो-तरफा निवेश को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम साझेदारी हुई है। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आधिकारिक तौर पर अक्षय ऊर्जा साझेदारी की शुरुआत हुई। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिवसीय पश्चिमी अफ्रीकी देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अहम द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। उनकी मौजूदगी में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर अक्षय ऊर्जा साझेदारी की शुरुआत कर दी है। इसका उद्देश्य अक्षय ऊर्जा क्षेत्रों में दोतरफा निवेश को बढ़ावा देना है। मंगलवार को इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत की।
विज्ञापन


भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला वार्षिक शिखर सम्मेलन
दोनों नेताओं ने रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान दोनों पक्ष ने रक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा, कौशल, खेल, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस बीच दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हुई अक्षय ऊर्जा साझेदारी (आरईपी) का शुभारंभ किया।



 
विज्ञापन

अक्षय ऊर्जा क्षेत्रों में दो-तरफा निवेश को बढ़ावा मिलेगा

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
एक संयुक्त बयान के अनुसार, भारत और ऑस्ट्रेलिया तेजी से आगे बढ़ने, एक साथ काम करने और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए अपनी क्षमताओं और प्रतिबद्धताओं को प्रति समर्पित हैं। कहा, हमारी अक्षय ऊर्जा भागीदारी आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। यह नई भागीदारी सौर, हरित हाइड्रोजन और अक्षय ऊर्जा कार्यबल जैसे क्षेत्रों में अक्षय ऊर्जा क्षेत्रों में दो-तरफा निवेश को बढ़ावा देगी। हम अपने शुद्ध शून्य लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा संक्रमण को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर बहुत काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें