फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया में होगी भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता बैठक

Thu, 22 Aug 2019 11:21 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
us india - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान में बढ़े हुए तनाव के बीच अमेरिका भारत के साथ कैलिफोर्निया में बृहस्पतिवार को टू प्लस टू (2+2) वार्ता से संबंधित बैठक करने जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस बैठक का मकसद रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझे उद्देश्य पर चर्चा के साथ ही अहम राजनयिक तथा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाने पर विचार करेंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच मंत्री स्तर की अगली टू प्लस टू बैठक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। 

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स और हिंद-प्रशांत मामलों के सहायक रक्षा मंत्री रेंडल श्राइवर संयुक्त तौर पर करेंगे। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेंगे। 
विज्ञापन


एक अमेरिकी अधिकारी ने बयान में कहा कि इसी बीच शुक्रवार को चौथी अमेरिका-भारत समुद्री सुरक्षा वार्ता के दौरान दोनों ही देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौवहन विकास और समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के कदमों पर चर्चा करेंगे। 

यह दोनों ही टू प्लस टू से जुड़ी बैठकें और समुद्री सुरक्षा वार्ता कैलिफोर्निया के मोन्टेरी स्थित नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल में आयोजित होगी। यह वार्ता विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आगामी अमेरिका यात्रा के लिए आधार तैयार करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें