फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर विदेशों से पैसा भेजने के मामले में नंबर एक बने भारतीय, चीन को दी मात

Sun, 21 Jul 2019 10:32 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
विदेशों में भारतीय कामगार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दुनिया भर में काम कर रहे भारतीय फिर एक बार धन भेजने के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं। विश्व बैंक की ताजा आई रिपोर्ट के अनुसार भारतीय श्रमिक दुनिया के अन्य लोगों की तुलना में सबसे ज्यादा धन भारत भेज रहे हैं।
विज्ञापन


विश्व भर में काम कर रहे भारतीय श्रमिकों की वास्तविक संख्या का अनुमान लगाना मुश्किल है, क्योंकि भारतीय विदेश मंत्रालय केवल प्रवासी भारतीयों और इमिग्रेशन जांच के लिए पहुचने वाले लोगों की संख्या को ही गिनता है। जबकि बड़ी संख्या में लोग अवैध तरीके से भी विदेश जाते हैं।

साल 1990 से अपने देश को धन भेजने के मामले में भारतीय हमेशा से शीर्ष पर काबिज रहे हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर चीन जबकि तीरसे स्थान पर मैक्सिको है।
विज्ञापन

इन देशों में रहते हैं सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय

देश प्रवासी भारतीयों की संख्या
अमेरिका 46 लाख
यूएई 31 लाख
मलेशिया 29 लाख
सऊदी अरब 28 लाख
म्यांमार 20 लाख

स्त्रोत- विदेश मंत्रालय (दिसंबर 2018)

इन देशों में काम करते हैं सबसे ज्यादा अकुशल भारतीय कामगार

देश अकुशल भारतीय कामगारों की संख्या
यूएई 112059
सऊदी अरब 72399
कुवैत 57613
ओमान 36037
कतर 34471

स्त्रोत- संसदीय प्रश्नोत्तर (फरवरी 2019)
विज्ञापन

विदेशों में रहते हैं इन राज्यों के सबसे ज्यादा अकुशल कामगार

राज्य अकुशल भारतीय कामगारों की संख्या
उत्तर प्रदेश 86273
बिहार 59181
तमिलनाडु 31588
राजस्थान 30272
पश्चिम बंगाल 28648

स्त्रोत- विदेश मंत्रालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें