फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर के बाद भारत की एडवाइजरी: नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह, दूतावास से हेल्पलाइन नंबर जारी

Wed, 08 Apr 2026 12:45 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरान में हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। सीजफायर के बावजूद सुरक्षा चिंताओं के चलते यह एडवाइजरी जारी की गई है। दूतावास ने सुरक्षित निकासी के लिए संपर्क बनाए रखने और निर्धारित मार्गों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
ईरान में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी युद्ध के बाद ईरान और अमेरिका ने सीजफायर की घोषणा की है। इसी बीच तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने आज यानी आठ अप्रैल को एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने हालातों को देखते हुए वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी गई है। यह सूचना सात अप्रैल को जारी हुई पिछली एडवाइजरी, जिसमें लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई थी उसी का ही अगला हिस्सा है।
विज्ञापन


नागरिक को लिए निर्देश जारी
दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक दूतावास के अधिकारियों के साथ संपर्क करें और उनके बताए सुरक्षित रास्तों से ही ईरान से बाहर निकलें। दूतावास ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना सलाह लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने की कोशिश न करे। किसी भी सीमा पर जाने से पहले दूतावास से तालमेल बिठाना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: Iran 10-Point Ceasefire Plan: ईरान ने जंग रोकने के लिए 10 शर्तें रखीं, यूरेनियम संवर्धन समेत कई अहम बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास ने जारी किया हेलपलाइन नंबर
भारतीय नागरिकों की मदद के लिए दूतावास ने चार इमरजेंसी हेलपलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर +989128109115, +989128109102, +989128109109 और +989932179359 हैं। इसके अलावा लोग अपनी समस्या या जानकारी के लिए cons.tehran@mea.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। ईरान में हो रहे नए बदलावों और सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। सरकार चाहती है कि सभी भारतीय सुरक्षित तरीके से अपने वतन वापस लौट आएं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें