विश्व निकाय में भारत के राजदूत ने कहा है कि भारत शांतिरक्षकों के आचरण पर बहुत ध्यान देता है और उसने यौन शोषण व दुर्व्यवहार संबंधी गंभीर कदाचार के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त ना करने’ की नीति अपनाई है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, हमारा लक्ष्य इन्हें कम करने और इनकी रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए तंत्र को मजबूत बनाने का है।
भारत ने शांतिरक्षकों के आचरण को मजबूत करने को लेकर सदस्य देशों की उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की साफ छवि शांति रक्षा अभियानों की सफलता का आधार है। इन अभियानों में भारत सबसे अधिक सैन्यकर्मी मुहैया करने वाले देशों में शामिल है।
विज्ञापन
तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत के संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके) ने 10 साल पहले ‘शांतिरक्षा आचरण व अनुशासन’ संबंधी प्रशिक्षण मॉड्यूल पेश किए थे।