फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों को लुभाने के लिए अमेरिका में रोड शो करेगा भारत, पीएम ने कहा था- पर्यटन की असीम संभावना

Fri, 28 Jun 2019 12:38 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अतुल्य भारत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Incredible India
विज्ञापन

भारत सरकार अमेरिकी पर्यटकों को लुभाने के सांस्कृतिक और एतिहासिक पहलुओं को दर्शाते हुए विभिन्न अमेरिका के शहरों में रोड शो का आयोजन करेगी। चार दिवसीय रोड शो का आयोजन उद्योग जगत के हितधारकों के साथ मिलकर भारत सरकार द्वारा कराया गया है। पर्यटन विभाग ने इसे हर साल 10 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


मालूम हो कि संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश में पर्यटन की असीम संभावना बताया था। उन्होंने कहा था कि देश में पर्यटन की काफी संभावना है और इस ओर ध्यान दिया जाए तो देश की आर्थिक उन्नति तय है। उन्होंने आश्वस्त किया था कि सरकार इस दिशा में काम करेगी। 

अधिकारियों का कहना है कि इस रोड शो को अमेरिकी टूर ऑपरेटर्स की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। महानिदेशक (पर्यटन) मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि रोड शो से यह संकेत मिला है कि अमेरिकियों के बीच भारत को लेकर काफी उत्साह है वे मेडिकल पर्यटन समेत यहां के विभिन्न पहलुओं को जानने और समझने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन


मीनाक्षी शर्मा अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, बोस्टन, वाशिंगटन डीसी और कनाडा के वैंकुवर में भारतीय पर्यटन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। हर साल औसतन 1.2 मिलियन अमेरिकी पर्यटक भारत आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें