फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल: स्वयंभू बुद्ध बॉय बम्जन को 10 साल कैद, नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न में मिली सजा

Tue, 02 Jul 2024 06:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, काठमांडो

सार

नेपाल में सरलाही जिला न्यायालय के न्यायाधीश जीवन कुमार भंडारी ने बोमजान पर 500,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पिछले सप्ताह बम्जन को नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का दोषी पाया था। मामले में उसके दो सहयोगियों जीत बहादुर तमांग और ज्ञान बहादुर बम्जन को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेपाल में बुद्ध बॉय नाम से चर्चित स्वयंभू आध्यत्मिक गुरु राम बहादुर बम्जन को नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न के मामले में 10 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। सरलाही जिला न्यायालय के न्यायाधीश जीवन कुमार भंडारी ने बोमजान पर 500,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पिछले सप्ताह बम्जन को नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का दोषी पाया था। मामले में उसके दो सहयोगियों जीत बहादुर तमांग और ज्ञान बहादुर बम्जन को बरी कर दिया गया।

विज्ञापन


बम्जन फिलहाल जलेश्वर जेल में न्यायिक हिरासत में है। उसे नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो की एक टीम ने 9 जनवरी को काठमांडो के बुधनीलकांठा से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ 6 फरवरी, 2020 को सरलाही जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। बम्जन पर 4 अगस्त, 2016 को एक 15 वर्षीय लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया  था, जो एक अनी (नन) के रूप में सरलाही के पत्थरकोट में अपने आश्रम में रह रही थी। 

पीड़िता ने बालिग होने पर की थी शिकायत
23 फरवरी, 2020 को जब पीड़िता बालिग हो गई तो उसने बम्जन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पांच अन्य परिवारों ने भी उसके खिलाफ हत्या, अपहरण और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। बम्जन 2005 में बिना भोजन, पानी व नींद के ध्यान करने से चर्चा में आया था, जिसके कारण उसे बुद्ध बॉय नाम मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें