फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूस्टन : पोस्ट ऑफिस का नाम सिख पुलिस अधिकारी के नाम पर रखने का विधेयक पेश

Sat, 07 Dec 2019 05:40 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sandeep singh dhariwal - फोटो : @HCCOST
विज्ञापन

सितंबर में टेक्सास में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मारे गए भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल की हत्या के बाद अमेरिकी कांग्रेस में ह्यूस्टन में एक पोस्ट ऑफिस का नाम रखने के लिए प्रस्ताव रखा गया।

विज्ञापन


42 वर्षीय धालीवाल, 10,000 सिखों की आबादी के साथ हैरिस काउंटी के पहले सिख शेरिफ डिप्टी थे। उन्होंने दाढ़ी रखने और काम के दौरान पगड़ी पहनने की अनुमति दी गई थी। उस समय उन्होंने बहुत राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं थी। 27 सितंबर को ह्यूस्टन के उत्तर पश्चिम में ड्यूटी के दौरान धालीवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सांसद लिजी फ्लेचर ने 315 एडिक्स हॉवेल रोड पर स्थित पोस्ट ऑफिस का नाम ‘डिप्टी संदीप सिंह धालीवाल पोस्ट ऑफिस’ रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘धालीवाल ने समुदाय का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने सेवा के दौरान समानता, संपर्क और समुदाय के लिए काम किया।’ फ्लेचर ने कहा कि ‘पोस्ट ऑफिस का नाम धालीवाल के नाम पर रखने से यह उनकी सेवा और उनके बलिदान तथा हमारे लिए उनकी मिसाल की हमेशा याद दिलाता रहेगा।
विज्ञापन


मैं इस तरह से धालीवाल को सम्मानित करने के लिए तत्पर हूं, और इस विधेयक को जल्दी पारित करने के लिए अपने सभी टेक्सास सहयोगियों के साथ काम करना चाहता हूं।’ पिछले महीने ह्यूस्टन पुलिस विभाग ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनके धार्मिक चिन्हों को पहनने की इजाजत देने वाली नीति की घोषणा की थी। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाली टेक्सास की सबसे बड़ी कानून प्रवर्तन एजेंसी बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें