फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबईः भारतीय ने अपने पूर्व शिक्षण संस्थान एनआईटी वारंगल को दिए एक करोड़ 20 लाख रुपये

Tue, 15 Oct 2019 04:01 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एनआईटी वारंगल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

दुबई में रहने वाले एक भारतीय व्यवसायी सुधाकर आर. राव ने अपने पूर्व शिक्षण संस्थान एनआईटी वारंगल को 1,40,756 डॉलर (करीब 1.20 करोड़ रुपये) का दान दिया है। अत्याधुनिक इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना में मदद के मकसद से यह दान दिया गया है। 

विज्ञापन


गल्फ न्यूज के अनुसार, जेमिनी ग्रुप के संस्थापक व अध्यक्ष राव ने हाल ही में एनआईटी वारंगल के डायमंड जुबली समारोह में यह चंदा दिया। तमिलनाडु के मूल निवासी, राव संस्थान के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने 1977-82 के बैच में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी डिग्री हासिल की थी।

सुधाकर राव ने कहा, मुझे विश्वास है कि नवीन सोच और तकनीकी जानकारियों के मामले में एनआईटी वारंगल में काफी प्रतिभाएं व कौशल मौजूद हैं। चुनौती सार्थक, वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए इस क्षमता को उपयोग में लाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें