फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान ने फिर की मोदी की तारीफ : बोले- ‘नवाज शरीफ की विदेशों में अरबों की संपत्ति, भारत के पीएम की है?

Thu, 22 Sep 2022 03:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

इमरान खान के इस भाषण का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें इमरान खान ने विदेश में रह रहे नवाज शरीफ पर तीखा हमला किया है। इमरान खान ने कहा कि विश्व के अन्य किसी नेता के पास पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ जितनी संपत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
इमरान खान और पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। इस बार उन्होंने पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ व उनके परिवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए उनके पास विदेशों में अरबों की संपत्ति होने का आरोप लगाया। एक रैली में इमरान ने मौजूद लोगों से पूछा कि पड़ोसी देश के पीएम मोदी की विदेशों में इतनी संपत्ति है क्या? 

विज्ञापन


इमरान खान के इस भाषण का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें इमरान खान ने विदेश में रह रहे नवाज शरीफ पर तीखा हमला किया है। इमरान खान ने कहा कि विश्व के अन्य किसी नेता के पास पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ जितनी संपत्ति नहीं होगी। विदेश में शरीफ के पास कितनी संपत्ति है, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। किसी भी देश के प्रमुख नेता के पास अपने देश से बाहर अरबों की संपत्ति नहीं है। इमरान ने जनता से सवालिया अंदाज में पूछा कि हमारे पड़ोसी देश में भी पीएम मोदी के पास भारत के बाहर कितनी संपत्तियां हैं? 

यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान तहरीके इंसाफ पार्टी ‘पीटीआई‘ के प्रमुख इमरान खान ने भारत या पीएम मोदी की तारीफ की हो। इसके पहले भी वे भारत की विदेश नीति व अमेरिका तथा रूस के साथ रिश्तों को लेकर पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद भारत ने अमेरिका पर दबाव बनाए रखा और जनता को राहत प्रदान करने के लिए रूस से सस्ता तेल खरीदा। इमरान ने कहा कि उनकी सरकार भी देश की एक स्वतंत्र विदेश नीति की मदद से ऐसी ही कोशिश कर रही थी। पीटीआई के प्रमुख ने कहा कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कम कीमतों को लेकर एक रिपोर्ट को रिट्वीट करते हुए यह बात कही। 

इमरान माफी मांगने को तैयार
पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही स्थगित कर दी। इमरान कोर्ट के सामने पेश हुए और एक महिला न्यायाधीश के खिलाफ अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांगने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही स्थगित कर दी। दरअसल, 20 अगस्त को यहां एक रैली के दौरान इमरान खान ने अपने सहयोगी शाहबाज गिल के साथ हुए व्यवहार को लेकर शीर्ष पुलिस अधिकारियों, चुनाव आयोग और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी थी, जिसे देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें