इमरान खान, प्रधानमंत्री पाकिस्तान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अफगानिस्तान में शांति बहाली के लिए तालिबान से बात करने का एलान किया है। अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान इमरान ने कहा कि अफगानिस्तान में करीब दो दशक से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए तालिबान से मुलाकात करेंगे।
मंगलवार को इमरान ने कहा कि मैंने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से भी मुलाकात की है। स्वदेश पहुंचने के बाद तालिबान ने मुलाकात करूंगा, साथ ही सरकार के साथ बातचीत करने के लिए राजी करने का प्रयास भी करूंगा।
यूएस इंस्टीट्यूट फॉर पीस में इमरान खान ने कहा कि आम चुनाव में मिली जीत के बाद तालिबान ने उनसे संपर्क किया था। लेकिन काबुल पक्ष में न होने के की वजह से मुलाकात नहीं हई। तालिबानों के संपर्क करने के पीछे वजह बताते हुए खान बोले कि वह मुझ पर विश्वास करते हैं। क्योंकि मैंने हमेशा कहा है कि अफगानिस्तान में युद्ध का कोई सैन्य समाधान नहीं है।
इमरान खान ने अफगानिस्तान में सिंतबर में होने राष्ट्रपति पद के चुनाव में तालिबान के भाग लेने की भी वकालत की। इमरान ने कहा कि हमारा मानना है कि अगर हम साथ मिलकर काम करें तो अफगानिस्तान में शांति स्थापना की संभावनाएं अधिक होंगी।