फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरियम बची हैं क्योंकि पाकिस्तान में महिलाओं का सम्मान किया जाता है: इमरान खान

Fri, 06 Nov 2020 08:22 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : twitter.com/PakPMO
विज्ञापन

प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि पीएमएल (नवाज) की उपाध्यक्ष मरियम शरीफ सेना के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के बाद भी बची हुई हैं, क्योंकि पाकिस्तान में महिलाओं का सम्मान किया जाता है। यह बात उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में 'सेहत सहूलत कार्ड' कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


इस दौरान इमरान खान ने एक बार फिर अपनी उस प्रतिबद्धता को दोहराया कि वह विपक्ष को कोई एनआरओ (राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश) जैसी रियायत नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी 'चोरी' छिपाने के लिए हाथ मिलाए हैं। उन्होंने साथ ही उन्होंने मरियम शरीफ पर 'महिलाओं के सम्मान' का फायदा उठाने का आरोप लगाया।


इमरान खान ने कहा कि मरयम शरीफ देश के लिए रोज ही बलिदान देने वाली सेना के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। वह भी ऐसे समय में जब मुसलमानों से नफरत करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) कश्मीरियों की आवाज दबा रहे हैं और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (अजीत डोभाल) पाकिस्तान को धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


खान ने कहा, 'अगर वह किसी और देश में होतीं तो अब तक उन्हें जेल में फेंक दिया जाता। लेकिन, हम यहां महिलाओं का सम्मान करते हैं, उन्हें स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने की अनुमति है।' विपक्ष के पाकिस्तान डेमोक्रोटिक मूवमेंट (पीडीएम) को लेकर खान ने कहा कि देश के सबसे बड़े चोर एक मंच पर आ गए हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह कानून से ऊपर हैं।

प्रधानमंत्री ने नवाज शरीफ को निशाने पर लेते हुए कहा, 'एक लंदन चला जाता है और ऐसा बहाना करता है कि वह बहुत बीमार है और हम सब उसके लिए दुखी महसूस करते हैं। अदालत ने भी सरकार से उसे विदेश जाने की अनुमति देने को कहा। मैंने अदालत से पूछा कि कम से कम उससे सात बिलियन रुपये की गारंटी तो लें, लेकिन वह विदेश चला गया।'

इमरान ने कहा कि लंदन जाने के बाद नवाज और उनकी बेटी स्पष्ट रूप से चुप हो गए और एनआरओ पाने के लिए हर संभव प्रयास किए। लेकिन तब पीएमएल-एन नेता ने महसूस किया कि सरकार उन्हें कोई राहत नहीं देने वाली है तो उन्होंने (नवाज) सशस्त्र बलों पर हमले करने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा, नवाज शरीफ 'गीदड़' की तरह बात कर रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें