फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'इमरान को सत्ता से हटाने में सऊदी अरब की भूमिका'; बुशरा बीवी के वीडियो ने खड़ा किया नया विवाद

Fri, 22 Nov 2024 09:17 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

बुशरा बीवी ने कहा कि सितंबर 2018 में जब वह मदीना गए थे और उन्हें अपने विमान से बिना जूतों के बाहर निकलते देखा गया। उसी के बाद उनकी सारी परेशानियां शुरू हुईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि इमरान खान की सरकार को भी सत्ता से हटाने में सऊदी अरब की भूमिका थी।  
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान और बुशरा बीवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीवी ने सऊदी अरब को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सऊदी अरब पर इमरान खान के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। बुशरा बीवी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की परेशानियां सऊदी अरब की यात्रा के बाद शुरू हुईं। इस वीडियो संदेश में उन्होंने उस समय के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का भी जिक्र किया। उनकी इस टिप्पणी के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो संदेश में बुशरा बीवी ने कहा कि सितंबर 2018 में जब वह मदीना गए थे और उन्हें अपने विमान से बिना जूतों के बाहर निकलते देखा गया। उसी के बाद उनकी सारी परेशानियां शुरू हुईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि इमरान खान की सरकार को भी सत्ता से हटाने में सऊदी अरब की भूमिका थी।  

उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद तत्कालीन सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को फोन आए। इसमें कहा गया कि 'ये तुम क्या उठा के ला आए हो' (किसको लाए हो)? हम इस देश में शरिया व्यवस्था को खत्म कर रहे हैं और आप शरिया के प्रवर्तकों को लेकर आए हैं। हम ऐसे आदमी को नहीं चाहते हैं।' बुशरा ने दावा किया कि सऊदी अधिकारियों के फोन के बाद पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ षड्यंत्र रचे जाने लगे। 
विज्ञापन


इशाक डार और कमर जावेद बाजवा ने की आलोचना
बुशरा बीवी द्वारा पोस्ट किये गए इस वीडियो को लेकर पाकिस्तान में विवाद खड़ा हो गया है। उपप्रधान मंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार और पूर्व सेना प्रमुख क़मर जावेद बाजवा ने बुशरा बीबी की एक्स पर पोस्ट की गई उनकी वीडियो क्लिप की आलोचना की है। कमर जावेद बाजवा ने कहा कि बुशरा बीवी के आरोप शत-प्रतिशत झूठे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में कोई भी ऐसे दावे नहीं करेगा। 

वीडियो के जरिए की समर्थकों से अपील
इस वीडियो के जरिये बुशरा बीवी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थकों से रविवार को इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करने के लिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें