सिंध असेंबली में मारपीट के बाद भागते नेता
- फोटो : Twitter@sharmilafaruqi
पाकिस्तान के सिंध प्रांत की असेंबली में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस उठा-पटक के जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि पीपीपी की नेता शर्मिला फारूकी घबराकर भाग रही हैं।
असेंबली में बात इतनी बढ़ गई कि इमरान की पार्टी के नेताओं ने अपने ही नेताओं को गिरा-गिराकर पीट डाला। वीडियो में कई नेता बीच-बचाव करते भी नजर आ रहे हैं। पीटीआई के नेताओं ने अपने दल के एमपी असलम आब्रो, शहरयार शार और करीम बख्श गाबोल को असेंबली में गिरा-गिराकर पीटा।
इन सांसदों ने घोषणा की थी कि वे अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट नहीं करेंगे। शर्मिला फारूखी ने ट्विटर पर बताया कि इस झगड़े में उन्हें किसी तरह की चोट नहीं है, लेकिन सांसदों को बचाने के लिए उन्हें सिक्योरिटी को बुलाने के लिए भागना पड़ा।