फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Bypoll: पंजाब उपचुनाव में पीटीआई की शानदार जीत, इमरान खान ने की 'निष्पक्ष और स्वतंत्र' आम चुनाव कराने की मांग

Mon, 18 Jul 2022 10:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पंजाब असेम्बली की 20 सीटों पर हुए उपचुनाव में इमरान की पार्टी ने 15 सीट पर जीत दर्ज की और पीएमएल-एन के खाते में केवल चार सीट आईं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा पंजाब में उपचुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के कुछ घंटों बाद ही इमरान खान ने देश को  सत्तारूढ़ पीएमएल-एन की राजनीतिक अस्थिरता से मुक्त कराने के लिए पाकिस्तान में 'स्वतंत्र और निष्पक्ष' आम चुनाव कराने की सोमवार को मांग की। 

विज्ञापन


उपचुनाव में पीटीआई की बंपर जीत
इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने रविवार को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माने जाने वाले पंजाब प्रांत में 20 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की। पीटीआई की इस जीत से प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम के नेतृत्व वाले  13-पार्टियों के गठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है। पंजाब असेम्बली की 20 सीटों पर हुए उपचुनाव में इमरान की पार्टी ने 15 सीट पर जीत दर्ज की और पीएमएल-एन के खाते में केवल चार सीट आईं। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। 

इमरान खान ने की आम चुनाव कराने की मांग 
जीत के बाद इमरान खान ने संबोधित करते हुए कहा कि देश को राजनीतिक अस्थिरता से मुक्त कराने के लिए एक ही रास्ता है कि निष्पक्ष चुनाव आम चुनाव कराए जाएं। इमरान ने कहा कि जब वे मुझे हटा रहे थे, मैंने आम चुनावों की घोषणा की थी, लेकिन अदालतों ने मेरे फैसले को उलट दिया था। मुझे अब भी विश्वास है कि यह सही कॉल था। 
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने पंजाब के पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को न केवल पीएमएल-एन के उम्मीदवारों को, बल्कि पूरे राज्य तंत्र को विशेष रूप से पुलिस द्वारा उत्पीड़न और पाकिस्तान के पूरी तरह से पक्षपाती चुनाव आयोग, को हराने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि  'मैं पंजाब के लोगों, युवाओं और महिलाओं को अपने घरों से बाहर मतदान करने के लिए सलाम करता हूं।

पीएमएल-एन ने दी इमरान को दी जीत की बधाई
सत्तारूढ़ पीएमएल-एन ने हार स्वीकार कर ली है। पीएमएल-एन ने उपचुनाव में जीत के लिए पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान को बधाई दी है। प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मलिक अहमद खान ने कहा कि हम लोगों के जनादेश का सम्मान करते हैं। अब हम पीटीआई-पीएमएलक्यू से पंजाब में सरकार बनाने की अपील करते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जल्दी ही आम चुनाव कराने के लिए नेशनल असेंबली को भंग कर देंगे, उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन नेतृत्व अपने सहयोगियों के परामर्श से इस बारे में फैसला करेगा।

इमरान खान को अप्रैल में प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था। संसद में विश्वास मत हारने के बाद एक ट्वीट में उन्होंने  कहा था कि यहां से आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका एक विश्वसनीय ईसीपी के तहत निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना है। कोई अन्य रास्ता केवल अधिक राजनीतिक अनिश्चितता और आगे आर्थिक अराजकता की ओर ले जाएगा।'

पंजाब विधानसभा में बदल गया है नंबर गेम
पंजाब उपचुनावों में पीटीआई की स्पष्ट जीत ने पंजाब विधानसभा में नंबर गेम को बदल दिया है। प्रांतीय असेम्बली में पीटीआई और उसकी सहयोगी पार्टी पीएमएल-क्यू के कुल 188 विधायक हैं। वहीं, पीएमएल-एन और उसके सहयोगियों के पास कुल 179 विधायक हैं। पीटीआई-पीएमएलक्यू के संयुक्त उम्मीदवार चौधरी परवेज इलाही के पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनने की संभावना है, जो मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हमजा शहबाज का स्थान लेंगे। पीटीआई ने हमजा के इस्तीफे की मांग की है क्योंकि वह पंजाब विधानसभा में बहुमत खो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें