फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दो सप्ताह में पूरी हो सकती है महाभियोग प्रक्रिया

Mon, 20 Jan 2020 02:11 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ संसद के ऊपरी सदन सीनेट में शुरू हुई महाभियोग की प्रक्रिया पर दुनिया की नजर है। इसमें अभी कितने दिन लगेंगे इसको लेकर बहुत स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि यदि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसद चाहें तो राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया दो सप्ताह में समाप्त हो सकती है। ट्रंप पर डेमोक्रेट्स सांसदों द्वारा लगाए सभी आरोप रिपब्लिकन खारिज कर दें तो यह परीक्षण दो सप्ताह में खत्म हो जाएगा। इसके पहले 1999 में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया 5 सप्ताह चली थी। 

विज्ञापन


वहीं, 1868 में एंड्रयू जॉनसन पर महाभियोग की प्रक्रिया तीन महीने तक चली थी। सीनेट में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का प्रक्रिया शुरू हो गई है। ट्रंप के खिलाफ ऐतिहासिक महाभियोग की सुनवाई बृहस्पतिवार को सीनेट में शुरू हो गई। सीनेट में सांसदों ने शपथ ली थी कि वह इस बारे में निष्पक्ष निर्णय लेंगे कि ट्रंप को राष्ट्रपति के पद से हटाया जाए या नहीं। सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों का बहुमत है और वे महाभियोग के खिलाफ हैं। ऐसे में सीनेट में महाभियोग का पास होना मुश्किल माना जा रहा है।

राष्ट्रपति को बरी होना चाहिए: व्हाइट हाउस
सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैककोनेल ने कहा, ‘मुद्दा तब तक तय नहीं किया जाएगा जब तक परीक्षण के प्रारंभिक तर्क और सवाल सामने नहीं आ जाते हैं।’ वहीं, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि महाभियोग प्रक्रिया दो सप्ताह से ज्यादा नहीं चलेगी। इसे अधिक समय तक खींचने की आवश्यकता भी नहीं है। राष्ट्रपति को बरी होना चाहिए और यही होने जा रहा है।’
विज्ञापन


महाभियोग घिनौना और गैरकानूनी प्रयास: कानूनी टीम
इधर, ट्रंप की कानूनी टीम ने सीनेट से प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित महाभियोग प्रस्ताव के दो आरोपों को खारिज करने का अनुरोध किया है। टीम ने इसे स्वतंत्र रूप से राष्ट्रपति चुनने के अमेरिकी लोगों के अधिकार पर खतरनाक हमला करार दिया। 

ट्रंप पर लगे आरोपों पर व्हाइट हाउस की कानूनी टीम ने कहा, ‘महाभियोग का प्रस्ताव देश के लोगों की इच्छा को पलटने, 2016 के चुनाव परिणामों को बदलने और 2020 के चुनाव में हस्तक्षेप करने का एक घिनौना और गैरकानूनी प्रयास है। यह राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग लाने के अत्यधिक पक्षपातपूर्ण प्रयास उसी दिन से शुरू हो गए थे, जिस दिन से उन्होंने कार्यभार संभाला था और आज भी जारी है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें