फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK: ब्रिटिश वित्तमंत्री सुनक बोले- भारत व ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते की अपार संभावनाएं

Sun, 03 Jul 2022 01:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।

सार

ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, हम ब्रिटेन से इस मामले में भारत की काफी मदद कर सकते हैं, क्योंकि हमारे यहां बीमा का बहुत बेहतरीन उद्योग है।
विज्ञापन
ऋषि सुनक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि वित्तीय सेवा के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, एफटीए पर वार्ता के साथ दोनों देशों में घनिष्ठ आदान-प्रदान की भी रोमांचक उम्मीद है।

विज्ञापन


इंडिया ग्लोबल फोरम के यूके-इंडिया अवॉर्ड से पहले ऋषि सुनक ने कहा कि वह फिनटेक जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के लिए बड़ा मौका देखते हैं। उन्होंने भारतीय बीमा बाजार को खोलने के फैसले का भी स्वागत किया है। ब्रिटिश मंत्री ने मुक्त व्यापार समझौते का मसौदा दिवाली तक तैयार करने की समयसीमा पर भी भरोसा जताया है। उन्होंने कहा है कि वित्तीय सेवाओं का क्षेत्र उनके लिए खासा उत्साहित करने वाला है। उन्होंने वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में दोनों देशों के लिए असीम संभावनाएं जताईं। 

ब्रिटेन कर सकता है भारत की मदद
ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, हम ब्रिटेन से इस मामले में भारत की काफी मदद कर सकते हैं, क्योंकि हमारे यहां बीमा का बहुत बेहतरीन उद्योग है। धीरे-धीरे हम भारतीय फर्मो, यहां के नागरिकों और कंपनियों को अपने बेहतरीन उत्पाद, सेवाएं और अनुभव उपलब्ध करवाने में सक्षम हो सकेंगे।
विज्ञापन


विज्ञान-कला क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ब्रिटेन सर्वश्रेष्ठ कर्मभूमि
ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सुनक ने भारतवंशियों को पुरस्कृत करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ब्रिटेन को अपनी कर्मभूमि बताया। उन्होंने कहा, यहां उनके जैसा शख्स भी वित्तमंत्री बन सकता है। उन्होंने अपनी भारतीय विरासत और कड़ी मेहनत करने वाले ब्रिटिश भारतीय परिवार में पले-बढ़े होने पर भी विस्तार से बात की। सुनक ने कहा, विज्ञान-कला क्षेत्र में काम करने वालों के लिए ब्रिटेन सर्वश्रेष्ठ कर्मभूमि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें