फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जिम्मेदारी: बिल एंड मिलिंडा फाउंडेशन से जुड़ेंगी कल्पना कोचर

Fri, 04 Jun 2021 04:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • अगले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मानव संसाधन प्रमुख के पद से हो रही हैं सेवानिवृत्त
विज्ञापन
भारत की जानी मानी अर्थशास्त्री कल्पना कोचर (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की जानी मानी अर्थशास्त्री कल्पना कोचर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन से जुड़ेंगी। कल्पना अगले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में मानव संसाधन प्रमुख के पद से 30 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उन्होंने अपने तीन दशक के कार्यकाल में आईएमएफ में कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं।

विज्ञापन


कल्पना बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में डेवलेपमेंट पॉलिसी एंड फाइनेंस निदेशक के तौर पर जुड़ेंगी। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जिवा ने कल्पना के बारे में बताया कि 33 साल के कार्यकाल में उन्होंने मजबूत नेतृत्व की मिसाल पेश की।

आईएमएफ के अमेरिका व विदेश में स्थित कार्यालयों में 4,000 से अधिक लोगों की नियुक्ति में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, एचआर से जुड़े मामलों में कल्पना के फैसलों से आईएमएफ को बहुत लाभ हुआ। उनकी सलाह हमारे लिए बहुत मायने रखती थी। उनका कामकाज का तरीका बेहद प्रोफेशनल था और उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। कल्पना को हमेशा याद किया जाएगा। हम उनको नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें